Uncategorized

दशहरा पर्व पर सिद्धार्थनगर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 8 से रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

सिद्धार्थनगर। दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत हाईडिल तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन के अनुसार:

गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन: पकड़ी से मुड़कर सनई चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

मोहाना और बर्डपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन: विवेकानंद तिराहा एवं साड़ी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

आकस्मिक सेवाओं को छूट यातायात पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यातायात की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!