Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

जोगिया में ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो घायल

सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र में एनएच-28 नौगढ़-बांसी मार्ग पर सुपा चौराहे के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आलू से लदे ट्रक (UP 41 CT 5881) और पिकअप/मैजिक (UP 55 BT 3045) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और पिकअप दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जोगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आवश्यक उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!