50 मीटर सड़क बनवाने की मांग को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना

सिद्धार्थनगर। विकास खंड लोटन अंतर्गत ग्राम धंधरा में करीब 50 मीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर तेज प्रताप सिंह ने ब्लॉक परिसर लोटन में धरना शुरू किया। तेज प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के दौरान तेज प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
तेज प्रताप सिंह ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 50 मीटर सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की।
हालांकि, धरने के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद तेज प्रताप सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारियों द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।




