Uncategorized

कटहल के पेड़ से लटका मिला युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में कटहल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। मौके पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक रमेश वरुण, आकाश कुमार खरवार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि मृतक जयराम की पत्नी का नाम प्रमिला है और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!