महराजगंज: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2026, धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र स्व. मोलई गुप्ता, निवासी ग्राम बसवार, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 58 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
नरेन्द्र पुत्र स्व. मोलई गुप्ता
निवासी—ग्राम बसवार, थाना चौक, महराजगंज
उम्र—करीब 58 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
▪️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव, थाना चौक
▪️ कांस्टेबल निरंजन, थाना चौक




