Uncategorized

लोटन पुलिस की कार्रवाई: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लोटन कोतवाली पुलिस ने चोरी से संबंधित एक मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 96/2026, धारा 305(A), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को 9 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णराज थाना मोहाना तथा शफीक थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार गुप्ता और कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!