Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस की कार्रवाई, 91 ई-रिक्शा सीज

महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा नाबालिग ई-रिक्शा चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 21 सितंबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे तथा बिना वैध कागजात संचालित 91 ई-रिक्शा सीज किए गए। वहीं क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, अवैध पार्किंग समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 215 ई-रिक्शा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने नाबालिग चालकों के परिजनों और ई-रिक्शा स्वामियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में नाबालिगों को वाहन न सौंपें। पुलिस के अनुसार ऐसा पाए जाने पर वाहन स्वामी और अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और नाबालिग बच्चों से वाहन न चलवाने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!