Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 40.100 किलो तंबाकू और मोटरसाइकिल पार्ट्स के साथ एक व्यक्ति पकड़ा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 562 के पास 40.100 किलोग्राम तंबाकू के पत्ते, मोटरसाइकिल के पार्ट्स और एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

एसएसबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शनिवार 7 नवंबर 2026 को आसूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रहा था। इसी दौरान भारत की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोककर सामान की तलाशी ली।

जांच के दौरान दो बोरियों में तंबाकू के पत्ते और एक बोरी में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए। सामान से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर व्यक्ति कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके पर वजन कराया गया, जिसमें तंबाकू का कुल वजन 40.100 किलोग्राम पाया गया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशर्फी लाल पुत्र रामचरित्र, निवासी ग्राम चन्दइ, पोस्ट बोहली, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

एसएसबी ने बरामद तंबाकू, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, मोटरसाइकिल और पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया।

सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी सक्रिय

43वीं वाहिनी एसएसबी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्यजीव उत्पादों की तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्त एवं अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान अवैध सामान की जब्ती के साथ संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!