Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

ककरहवा सीमा पर 21 जोड़ी चांदी जैसी धातु की पायल बरामद, एक भारतीय अभियुक्त कस्टम के हवाले

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और SSB ककरहवा की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक भारतीय अभियुक्त को 21 जोड़ी पायल (सफेद धातु), कुल वजन 651 ग्राम और एक साइकिल के साथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 जुलाई 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 543/01 के पास चेकिंग के दौरान की गई। बरामद सामान और पकड़े गए अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:

उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी चौकी ककरहवा, थाना मोहाना

हे0का0 आत्मानंद यादव, चौकी ककरहवा

का0 अनुराग तिवारी, चौकी ककरहवा

उ0नि0सा0 हमीर सिंह, SSB ककरहवा

आ0सा0 अनुपति राजी रेडी, SSB ककरहवा

आ0सा0 अनंताराज ऐ., SSB ककरहवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!