शिवानगर में 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास गुरुवार को एक करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अब्दुल सत्तार के खेत में मुंजा के पास मेड़ पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव करीब चार दिन पुराना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्ध को कुछ दिन पहले हाथ में डंडा लेकर कहीं जाते हुए देखा गया था। खेत के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है और वृद्ध मेड़ पर गिरे हुए हालत में मिला। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी और उसमें कीड़े पड़ गए थे। वहीं, बायां पैर किसी जानवर द्वारा खाए जाने की बात भी सामने आई है।
प्रथम दृष्टया वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
सूचना मिलने पर चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।




