Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस-2026 के दृष्टिगत फरेंदा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने थानाध्यक्ष फरेंदा के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबे एवं अन्य संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ और जांच की गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ आसपास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर निगरानी भी की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।

महराजगंज पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!