Uncategorized
सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में परवीन की मौत, भाई ने पोस्टमार्टम की मांग की

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर टोला कैथवलिया गांव में परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई के मुताबिक, करीब 9 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मोबाइल पर मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन गांव पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर फौती सूचना दर्ज कर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




