Uncategorized

महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मान

महराजगंज। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 08 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी पदक संबंधी विवरण के अनुसार, महराजगंज पुलिस की विभिन्न शाखाओं और थानों में तैनात इन पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मी:
निरीक्षक धनंजय कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक बरगदवा), निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर (यातायात पुलिस), उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (साइबर क्राइम थाना), उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्र (बरगदवा), उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राम (सोनौली), उपनिरीक्षक घिराऊ (बरगदवा), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह (चौक), उपनिरीक्षक देवमणि यादव (बृजमनगंज), मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव व बृजेश कुमार (पुलिस लाइन), मुख्य आरक्षी शत्रुघ्न शर्मा (डायल-112) तथा मुख्य आरक्षी नन्दलाल चौरसिया (परिवहन शाखा) शामिल हैं।

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी:
मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव (पनियरा), नरसिंह कुशवाहा (डायल-112), हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी (श्यामदेउरवा), परवेज आलम (डायल-112), संतोष कुमार राव (पुरन्दरपुर), सुदर्शन (डायल-112), विश्वनाथ राम (चौक) और रामानन्द (पनियरा) को सम्मानित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!