Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पनियरा पुलिस ने गुंडा एक्ट में 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज निषाद (23 वर्ष) पुत्र बालकेश, निवासी मुहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

मामले में थाना पनियरा में मु.अ.सं. 291/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश यादव और कांस्टेबल आदर्श तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!