Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 27 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस, आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बुधवार को लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी पर चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब की 90 शीशियां (300 एमएल प्रत्येक) बरामद हुईं, जिन्हें तीन गत्तों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू (20 वर्ष) पुत्र रमेश साहनी, निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी:

नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब

90 शीशियां (300 एमएल प्रत्येक)

कुल मात्रा: 27 लीटर

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, पुलिस एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!