Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कपिलवस्तु पुलिस ने न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कपिलवस्तु में दर्ज मु0अ0सं0 39/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत वांछित अभियुक्त हरिकेश कश्यप पुत्र मनोज कश्यप, निवासी ग्राम जगमोहनी, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय सिद्धार्थनगर भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सदरुल आलमीन, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र प्रजापति तथा आरक्षी पवन यादव की टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!