Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बाजार करने गए व्यक्ति की बाइक चोरी, एक माह बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलमनहॉ टोला, लेहड़ा बाजार निवासी सत्यनारायण की बाइक बाजार के दौरान चोरी हो गई। घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक बाइक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

पीड़ित सत्यनारायण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी यूपी 56 एएच 3020 नंबर की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से लेहड़ा स्टेशन बाजार सब्जी खरीदने गए थे। बाजार करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। हालांकि, लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद बृजमनगंज पुलिस चोरी गई बाइक को बरामद करने या उसका पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है।

पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!