Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

वांछित अभियुक्त को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के मामले में थी तलाश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में 8 जुलाई 2026 को थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा संख्या 49/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मदन पाण्डेय (21 वर्ष) निवासी हरैया पंडित, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को मैनहवा चौराहे से शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक पंकज सिंह

कांस्टेबल गिरीश कुमार

कांस्टेबल संतोष कुमार सक्सेना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!