Uncategorized

6 दिसंबर को लखनऊ चलने की तैयारी, महराजगंज में बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक बसों से लखनऊ पहुंचने की जिम्मेदारी, बैठक में दिखा उत्साह

महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार 23 नवंबर को सुबह 11 बजे जनपद महराजगंज में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी क्षेत्रों से अधिक से अधिक बसों की व्यवस्था कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लखनऊ पहुंचाया जाए। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर लखनऊ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम, मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मंडल रहे। अध्यक्षता सुधीर कुमार भारती, मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश कुमार गौतम, ऋषि कपूर, घनश्याम दास, वीरेंद्र कुमार एवं रमेश चंद गौतम उपस्थित रहे।

 

बैठक का आयोजन बसपा जिलाध्यक्ष महराजगंज नारद कुमार राव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अंकित त्रिपाठी, मनोज कुमार पासवान, अजय कुमार, नंदू प्रसाद, सदानंद भारती, दुर्विजय गौतम, जितेंद्र कुमार गौतम, देवेंद्र भारती, मनोज कुमार, प्रेम सागर भारती, बालमुकुंद राजभर, अशोक प्रताप निषाद, अनिल कुमार गौतम सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि 6 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें और सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

चलो लखनऊ, 6 दिसंबर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!