Uncategorized

महराजगंज में यमराज-चित्रगुप्त के नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों-चौराहों सहित शिकारपुर और सिन्दुरिया चौराहे पर यमराज-चित्रगुप्त आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों और उनके दुष्परिणामों को दर्शाया गया।

लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!