Uncategorized
सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद फैजान थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर है। उसके खिलाफ थाना चिल्हिया में मु0अ0सं0 123/26 के तहत बीएनएस की धारा 87, 137(2), 64(2)M और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने अभियुक्त को चिल्हिया रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र यादव शामिल रहे।




