Uncategorized

कोल्हुई पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने ग्राम महमूदपुर तिराहे से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिपियों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीना पत्नी धर्मवीर साहनी और धर्मवीर साहनी पुत्र हरिचरण, निवासी मैनहवा टोला महमूदपुर, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 178/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!