Uncategorized
सिद्धार्थनगर: सोहांस पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी

सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार क्षेत्र के सोहांस में शुक्रवार को नवीन पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि नई पुलिस चौकी स्थापित होने से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष उसका बाजार, चौकी प्रभारी सोहांस, जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





