Uncategorized
धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

महराजगंज। पनियरा पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 20 नवंबर को बिनौली चौराहे से अमृत यादव (27) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम खखड़ी, थाना खुखुंदू, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मु0अ0सं0 246/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविकान्त यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।




