Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नेपाल में मूसलाधार बारिश से नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, महराजगंज में बाढ़ का खतरा

महराजगंज। नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी (गंडक) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंडक बैराज से करीब 2.86 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद महराजगंज के नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

महराजगंज में भी पिछले करीब 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे निचलौल और सोहगीबरवा क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नदी किनारे बसे गांवों में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल अधिकारियों के साथ संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। नदी और नालों के बढ़ते जलस्तर पर अधिकारी एवं राजस्व कर्मी लगातार निगरानी रख रहे हैं।

संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओं को अलर्ट पर रखा गया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। नेपाल में बारिश जारी रहने पर गंडक नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!