लोटन में कबाड़ की दुकान से तार चोरी करने वाला आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार, 8 किलो तार बरामद
एंटी थेफ्ट टीम, लोटन पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई; चोरी में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद

सिद्धार्थनगर। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को सफलता मिली है। जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम, थाना कोतवाली लोटन पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का 8 किलोग्राम तार और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 की रात लोटन कस्बे में राजकुमार की कबाड़ की दुकान से अज्ञात चोर द्वारा तार चोरी किया गया था। इस मामले में थाना कोतवाली लोटन में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305A और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मामले में सुरागरसी और जांच के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को सीकरी बाजार कस्बे से आरोपी अजीत पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम बरौली, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का 8 किलोग्राम तार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP55 BB 3250 बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
* उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम।
* उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, थाना कोतवाली लोटन।
* उपनिरीक्षक शशिकान्त, प्रभारी सर्विलांस सेल।
* हेड कांस्टेबल संजय कुमार गुप्ता।
* कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस विभाग ने प्रेस नोट जारी कर दी।




