भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 55 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध खाद तस्करी के खिलाफ सोनौली पुलिस, कस्टम और 66वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 03 सितंबर को नो-मैन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद की।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम हरदीडाली टोला मुरदहिया में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम को यह सफलता मिली।
बरामद खाद के संबंध में कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। मामले में थाना सोनौली पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बरामद खाद को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है।
कार्रवाई में सोनौली पुलिस, 66वीं वाहिनी SSB और सीमा शुल्क विभाग नौतनवां की टीम शामिल रही।




