नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 14 लोगों को भेजा न्यायालय

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नौतनवा पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर 14 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में 12 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, सभी 14 व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया है।
इन गांवों के लोग कार्रवाई के दायरे में
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, सिसवा उर्फ खोरिया के तीन, गजरही के तीन, करमहवा के तीन, कजरी का एक और चण्डीथान के चार व्यक्ति शामिल हैं।
14 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
कार्रवाई की जद में विजयी पटवा, राजन पटवा, साजन पटवा, राबड़ी देवी, प्रमिला देवी, सुमन देवी, विकास मध्देशिया, मनोज यादव, कौशल यादव, इन्द्रजीत, विष्णु यादव, नागेन्द्र यादव, राकेश यादव और राजमती देवी शामिल हैं।
14 सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेरबहादुर यादव, अभिनव पटेल, जयप्रकाश सिंह, अजय यादव सहित थाना नौतनवा के पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




