Uncategorized

कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने की कार्रवाई, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चला अभियान

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोल्हुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत अलग-अलग गांवों के कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को थाना कोल्हुई पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इन गांवों के लोग कार्रवाई की जद में आए

पुलिस की कार्रवाई में जंगल गुलरिहा, एकसड़वा, इलाहावास, शिवसहायपुर, जिलगिनहा, कम्हरिया बुजुर्ग और पकरडीहा सहित विभिन्न गांवों के 20 लोग शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने संभाली कार्रवाई की कमान

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, रवि प्रकाश यादव, राजकुमार, हाकिमचंद सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा ने भी कार्रवाई में भूमिका निभाई।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!