Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परसामलिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकलवाए।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे मिश्रौलिया बाजार के स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बनैलिया माता रोहिन बैराज के पास नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए हैं। सूचना मिलते ही परसामलिक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई गई।

काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान प्रिंस वर्मा (20) पुत्र विनय वर्मा निवासी महुअवा, थाना सोनौली तथा मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की पहचान की।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा और नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!