Uncategorized

सिद्धार्थनगर: 8.98 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 की रात करीब 9:05 बजे थानाध्यक्ष रामदेव पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम गौरडीह उत्तर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर शरीफुल्ला पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी बरमपुरा, थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 8.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और इनफिनिक्स कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिश्रौलिया में मु0अ0सं0 189/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद 15 नवंबर को आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष रामदेव, उपनिरीक्षक शिवाकान्त राय, हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार दुबे, कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र गौतम, हेड कांस्टेबल अदनान शेख, कांस्टेबल सत्यवेदी सिंह और हेड कांस्टेबल पंकज कुमार दुबे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!