Uncategorized

सिद्धार्थनगर: एसपी डॉ. अभिषेक महाजन का बड़ा एक्शन, 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

सिद्धार्थनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 15 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि गैर जनपद स्थानांतरण होने वाले पांच निरीक्षक एवं महिला निरीक्षक को कार्यमुक्त किए जाने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, सत्यप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज बनाया गया है। शेषमणि पाण्डेय को थाना शोहरतगढ़ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोल्हौरा भेजा गया है। वहीं अरविंद शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गैर जनपद स्थानांतरण पर पांच पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए

 

गैर जनपद स्थानांतरण के चलते प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार संतोष कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना गोल्हौरा संजय कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना जोगिया उदयपुर अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय को कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।

 

इन उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

 

* जितेंद्र सिंह, थाना मोहाना से थानाध्यक्ष उसका बाजार बनाए गए।

 

* शशिकांत, प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर बनाए गए।

 

* दीपक कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष मोहाना बनाए गए।

 

* महिला उपनिरीक्षक मीरा चौहान, थाना बांसी से थानाध्यक्ष महिला थाना बनाई गईं।

 

* शशि शेखर सिंह, थाना शोहरतगढ़ से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाए गए।

 

* सुरेंद्र प्रसाद, थाना सिद्धार्थनगर से प्रभारी सर्विलांस सेल बनाए गए।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस फेरबदल से डुमरियागंज, गोल्हौरा, शोहरतगढ़, उसका बाजार, जोगिया उदयपुर, मोहाना और महिला थाना सहित कई थानों की कमान में बदलाव हुआ है। अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!