Uncategorized
बृजमनगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेन्दा द्वारा वाद संख्या 1082/04 में जारी वारंट के अनुपालन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को मो. रजा (55 वर्ष) पुत्र पुद्दन, निवासी ग्राम कानापार, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक चन्द्रेश यादव ने अंजाम दिया।




