Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

शोहरतगढ़ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामबदन यादव मय टीम ने ग्राम नीबी दोहनी से न्यायालय एएसजे कोर्ट सिद्धार्थनगर एवं एडीजे द्वितीय से निर्गत एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटी वीरेन्द्र उर्फ निकोलू पुत्र स्व. भारत निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़ को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध केस नंबर 115/24 में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबदन यादव और हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!