Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 35 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी खुनवा के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 बोरी यूरिया खाद, 02 साइकिल और दो तस्करों को पकड़ लिया। बरामद सामान और दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनवा के सुपुर्द कर दिया गया।

SSB के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के पास विशेष नाका ड्यूटी के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग साइकिल और सिर पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे और नेपाल सीमा निकट होने का फायदा उठाकर कुछ तस्कर फरार हो गए।

कार्रवाई के दौरान मुबारक (59 वर्ष), पुत्र रहमुल्लाह, निवासी ग्राम करहिया, थाना शोहरतगढ़ तथा अरबाज (16 वर्ष), पुत्र मुस्ताक, निवासी ग्राम करहिया, थाना शोहरतगढ़ को मौके से पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 35 बोरी यूरिया खाद और 02 साइकिल बरामद हुई।

SSB ने बरामद यूरिया खाद, साइकिल और दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनवा को सौंप दिया है।

43वीं वाहिनी SSB ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीव एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। सीमा पर सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!