Uncategorized
महराजगंज: नौतनवां पुलिस ने 5 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्करों को दबोचा, दो बाइक बरामद
चण्डीथान डण्डा नदी के पास हुई कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चण्डीथान डण्डा नदी के पास दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रदेव यादव (46) और बृजेश यादव (31), निवासी ग्राम मुङिला, थाना नौतनवां के रूप में हुई है।
दोनों के पास से क्रमशः 3 और 2 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। साथ ही यूपी53आर0747 और यूपी53वी8610 नंबर की दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
इस मामले में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




