नेपाल तस्करी के प्रयास पर कार्रवाई, 3 बोरी यूरिया खाद व साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 बोरी यूरिया खाद एवं एक साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई शनिवार, 19 जुलाई 2026 को की गई।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मजिगवा से लीलाडीहवा मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को 3 बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल के साथ पकड़ा गया। बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कलामुद्दीन (44 वर्ष), पुत्र इनुस, निवासी ग्राम पड़रिया, थाना लुंबिनी, जनपद रूपनदेही, नेपाल के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार तथा आरक्षी आत्मानन्द यादव शामिल रहे।




