Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

डीजल चोरी का खुलासा, चालक और साथी निकले मास्टरमाइंड; 3 ड्रम डीजल व पिकअप बरामद

सिद्धार्थनगर। थाना ढेबरुआ पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 3 ड्रम डीजल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को आरएसटी कंपनी (इंडस टावर) के कर्मचारी आशीष यादव ने थाना ढेबरुआ में तहरीर देकर बताया था कि 16/17 जुलाई की रात करीब 1 बजे कंपनी का डीजल लेकर जा रहे वाहन को ढेकहरी चौराहा और महादेव खुर्द गांव के बीच कुछ लोगों ने रोक लिया। चालक ऐनूल उर्फ मोनू और उसके साथी अकबर अली के साथ मारपीट की गई। बाद में जब दोनों वाहन के पास लौटे तो उसमें से करीब 660 लीटर डीजल चोरी हो चुका था।

घटना के आधार पर थाना ढेबरुआ में मु.अ.सं. 98/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना ढेबरुआ पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए राप्ती मुख्य नहर धनौरा पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया कि कथित लूट की कहानी झूठी थी और वाहन चालक ऐनूल उर्फ मोनू तथा उसका साथी अकबर अली ही डीजल चोरी के आरोपी निकले। उनकी निशानदेही पर चोरी के 3 ड्रम डीजल तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार आरोपी

ऐनूल उर्फ मोनू पुत्र अकबर अली, निवासी गौरिया हरिराजपुर, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच।

अकबर अली उर्फ दानिश अली पुत्र अनवर अली, निवासी गौरिया, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!