Uncategorized
रात्रि में चोरी की नियत से घर में घुसे तीन आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से कट्टा, जिन्दा कारतूस,चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर थाना की पुलिस को रात्रि करीब 3:30 बजे श्याम किशोर तिवारी द्वारा सूचना दिया गया कि उनके घर में 3 चोर घुस गए है,जिन्हें श्याम किशोर तिवारी एवं उनके परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया और शोर गुल किया गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवकों की जामा तलाशी ली गई तो एक के पास से एक कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व दो अन्य के पास से एक – एक अवैध चाकू बरामद पुलिस द्वारा किया गया ,बरामदगी के आधार पर युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया,श्याम किशोर तिवारी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 74/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायालय भेज दिया,इस कार्यवाही में पुलिस की टीम में उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद,का0 अर्जुन यादव शामिल रहे।




