डुमरियागंज पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना पुलिस ने लूट की घटना से संबंधित मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 9 सितंबर 2026 को ग्राम धनोहरी से की गई।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन निषाद उर्फ शालेन कुमार, निवासी हबीबुल्लाह नगर, डुमरियागंज और अकरम खान उर्फ मोहम्मद अकरम खान, निवासी महराजा अग्रसेन नगर, डुमरियागंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना डुमरियागंज में दर्ज मु0अ0सं0 210/2026, धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल शिवम सिंह, शुभम पाण्डेय, प्रदीप कुमार सिंह, भूपेन्द्र कुमार और रुस्तम लाल शामिल रहे।




