Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

13 वर्षीय अपहृता को कोल्हुई पुलिस ने सकुशल बरामद किया

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपहृता/पीड़िता की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामला मु0अ0सं0 0126/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कोल्हुई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरी की बरामदगी की। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल संतोष सक्सेना और महिला कांस्टेबल निधि चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!