Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: सोनौली में लावारिस मिली 9 बोरी यूरिया खाद, नेपाल तस्करी की आशंका

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने 9 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। बरामद खाद श्यामकाट स्थित रोहिणी नदी के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस के अनुसार, खाद को नेपाल तस्करी कर ले जाने के उद्देश्य से रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली। बरामद 9 बोरियों में प्रत्येक का वजन 45 किलोग्राम, यानी कुल 405 किलोग्राम यूरिया खाद है।

मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरामद खाद को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना सोनौली

का0 प्रशान्त राय, थाना सोनौली

सवाल यह भी है कि सीमा क्षेत्र में लगातार लावारिस हालत में यूरिया की बोरियां मिलने के बावजूद तस्करी के नेटवर्क तक पुलिस कब पहुंचेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!