Uncategorized
सिद्धार्थनगर: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर शोहरतगढ़ में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

सिद्धार्थनगर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार, 15 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया और लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण किया।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




