Uncategorized
थाना समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को उपजिलाधिकारी डुमरियागंज और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने थाना परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




