Uncategorized

त्रिलोकपुर में बाइक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट के फर्राटा भरते दिखे युवक

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में 3-4 बाइक सवार बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों से लापरवाहीपूर्वक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

युवकों की इस हरकत से न सिर्फ उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से हादसे की आशंका बनी रहती है।

अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सिद्धार्थनगर यातायात पुलिस और त्रिलोकपुर पुलिस इन बाइक सवारों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है? क्या ऐसे लापरवाह बाइक सवारों पर कार्रवाई होगी या सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?

वायरल वीडियो की पुष्टि रहस्य न्यूज नहीं करता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!