मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 180 जोड़ों का विवाह संपन्न, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर रहे मुख्य अतिथि

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए।
इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की उपस्थिति में कुल 180 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए 180 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।




