Uncategorized

सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसे 19 अक्टूबर 2026 को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में थाना उसका बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा, कांस्टेबल शिवानन्दधर दुबे और कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!