Uncategorized

सिद्धार्थनगर: उसका बाजार पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसका बाजार थाना पुलिस ने 19 अक्टूबर 2026 को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में मनबोध उर्फ मनमोद पुत्र नेवास उर्फ रामनेवास, निवासी उसका राजा, थाना उसका बाजार तथा श्रीराम पुत्र तुलसी और रामप्रीत पुत्र सत्तन, निवासी बरदहा टोला श्रीनगर, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी न्यायालय से संबंधित पुराने वादों में वारंटी थे। इनमें वाद संख्या 9534/2024 में धारा 323, 504, 506, 325 भादवि तथा वाद संख्या 25697/2021 में धारा 323, 504, 427 भादवि से संबंधित मामले शामिल हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक देवीशरण यादव, उपनिरीक्षक सुभाषचंद और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!