Uncategorized

मिशन शक्ति अभियान के तहत तरघौना में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सिद्धार्थनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली लोटन पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम तरघौना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर अपनी शिकायत दर्ज कराने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

* 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

* 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन

* 181 – महिला हेल्पलाइन

* 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

* 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

* 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

* 108 – एंबुलेंस सेवा

* 102 – स्वास्थ्य सेवा

* 101 – अग्निशमन सेवा

इस जागरूकता कार्यक्रम में कांस्टेबल शिवपाल सिंह यादव और महिला कांस्टेबल अग्रिमा सिंह मौजूद रहीं।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!