Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई, दो कथित अंतर्राष्ट्रीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने दो कथित अंतर्राष्ट्रीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अवैध हथियारों को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को नासिरगंज-कुर्थिया मार्ग पर दनियावर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ स्कूटी से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मनीष कुमार माझी निवासी पौसरा उपरहार, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या और नीरज माझी निवासी पौसरा उपरहार, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का अवैध देशी तमंचा, 32 बोर के 5 कारतूस, 315 बोर के 2 कारतूस, एक तेजधार अवैध बाकी, कथित अवैध शस्त्र बिक्री से प्राप्त ₹28,000 नकद, दो मोबाइल फोन और स्कूटी संख्या UP 42 BQ 1281 बरामद करने का दावा किया है।

मामले में थाना खेसरहा पर मु0अ0सं0 102/2026, धारा 3/25 एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, थाना खेसरहा पुलिस टीम तथा एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!